Breaking News

मिर्जापुर: 02 उपनिरीक्षक, 07 मुख्य आरक्षी व 01 आरक्षी चालक हुए सेवानिवृत्त,पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

02 उपनिरीक्षक, 07 मुख्य आरक्षी व 01 आरक्षी चालक हुए सेवानिवृत्त,पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई
आज दिनांक-30-06-2018 को श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय मीरजापुर में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर दिनांक-30-06-2018 को सेवानिवृत्त होने वाले 02 उपनिरीक्षक, 07 मुख्य आरक्षी व 01 आरक्षी चालक को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों, पारिवारिक समस्याओं तथा उनकी भावी योजनाओं के बारें जानकारी ली गयी। साथ ही उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी कर सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उनके वित्तीय उपादानों का नियमानुसार शत-प्रतिशत भुगतान कराये जाने के लिये भी प्रधान लिपिक व आंकिक को निर्देशित किया गया। उक्त समारोह में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर गले लगाया एवं अंगवस्त्रम, घड़ी व प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके सुखद एवं आनन्दपूर्ण भावी जीवन की कामना के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी। अन्त में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगण से कहा कि भविष्य में किसी भी समस्य़ा, शिकायत अथवा सहायता के लिए निःसंकोच होकर बेझिझक मुझसे मिलें एवं अपनी बात कहें तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपना मोबाईल नम्बर भी दिया गया। उक्त अवसर पर श्री प्रकाश स्वरूप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री इन्द्रनाथ तिवारी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन मीरजापुर, श्री अरूण कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक को0शहर, श्री सन्तोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक को0कटरा, श्री मधूप कुमार सिंह पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, श्री ओ0पी0 राय वाचक पुलिस अधीक्षक, श्री अजय कुमार त्रिपाठी प्रभारी वीआईपी सेल/ला एण्ड आर्डर सेल उपस्थित रहे।
दिनांक-30-06-2018 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नानुसार हैः-
1- उ0नि0ना0पु0 श्री राम प्रसाद सिंह
2- उ0नि0ना0पु0 राम नगीना राम
3- ना0 पु0 सुशीला देवी
4- ना0 पु0 लक्षीराम सिंह यादव
5- ना0 पु0 छेदी सिंह यादव
6- ना0 पु0 राजाराम यादव
7- मु0आ0 हरेराम प्रसाद
8- मु0आ0 धीरेंद्र पाण्डेय
9- मु0आ0 विष्णु देव राम
10- आ0 चालक लालजी यादव
 
रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *