रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद– कस्बे के पुराना पुलिस थाना के पास पुराना चारभुजा मंदिर में सत्संग व भजन कीर्तन का आयोजन हुआ । सावन मास में इस अवसर पर मंदिर पुजारी ने अल सुबह चारभुजा नाथ मंदिर में अभिषेक कर चारभुजा नाथ को पोशाक धरायी व आरती कर। मन्दिर को फूलों व गुब्बारों , रंग बिरंगी पेपर, कलैन्डर सजाया गया। दिन को बडा चारभुजा मन्दिर व पुराना चारभुजा मन्दिर की महिलाओं ने मिलकर सत्संग व कीर्तन कर भजन गोपाल मेरो नंदलाल मेरो , हरि आ जाओ एक बार आदि भजनों पर झूम झूम कर महिलाओं ने नृत्य कर आनंद लिया ।