उरुवा ब्लाक गोरखपुर
रिपोर्ट अंगद पाठक
गोरखपुर। विकासखंड उरुवा के ग्राम सभा कोटवा में आई.एस. ए. स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के तत्वधान में “जल जीवन मिशन, हर घर जल “योजना के अंतर्गत आम सहमति बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में किया गया
बैठक के दौरान टीम लीडर श्याम नारायण पांडे द्वारा बताया गया कि इस मिशन के अंतर्गत सभी ग्राम वासियों को बहुत कम दर पर शुद्ध पानी मिलेगा जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ होगा
इस बैठक में टीम लीडर श्याम नारायण पांडे, परियोजना समन्वयक शंभू नाथ गोस्वामी, अखिलेश्वर सिंह विनय गोस्वा मी प्रमोद गोस्वामी सत्य नारायण पांडे राजू कुमार निषाद राजू यादव ग्राम प्रधान व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहेl