Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 09 at 20.09.02

महिला ने महिला को चेन स्नैचिंग करते रंगे हाथ पकड़ा, इनायतनगर पुलिस को किया सुपुर्द

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

 

इनायत नगर थाना क्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार को लगे मेले में गहनाग देव का दर्शन करने के दौरान एक महिला के गले की चैन स्नैचिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।हालांकि महिला की गले की चैन कटते ही उसने एक महिला को रंगे हाथ पकड़ कर इनायतनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जिसके बाद इनायतनगर पुलिस हरकत में आई और 3 अन्य महिलाओं को भी हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सावन के तीसरे सोमवार को गहनागन मेले मे दर्शन पूजन करने गई कुमारगंज कस्बा निवासी अनीता कौशल पत्नी स्वर्गीय राम बरन कौशल गले में पहनी चैन को एक महिला ने भीड़ में ही छीन लिया।इतने में महिला अनीता ने चैन स्नैचर महिला को घसीट कर पकड़ लिया और इनायतनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पकड़ी गई महिला की इनायत नगर पुलिस ने महिला सिपाहियों के साथ गहन पूछताछ की जिसके बाद महिला ने अपने तीन अन्य सहयोगी महिला साथियों का नाम भी बताया और उनकी मेले में पहचान भी कराई।

 

रंगे हाथ पकड़ी गई महिला की शिनाख्त के बाद पुलिस ने तीन अन्य महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया तथा चारों महिलाओं को पुलिस इनायतनगर थाने ले आई।जहां 3 महिलाओं को पुलिसिया पूछताछ करने के उपरांत पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि एक महिला को इनायतनगर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। हालांकि पुलिस महिला की चीनी गए चेन बरामद नहीं कर सकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *