Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 08 at 11.19.24 PM

भारतीय जनता पार्टी की मालवीय नगर मण्डल की बैठक हुई सम्पन्न।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । भाजपा मालवीय नगर मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुई मंडल कार्य समिति का मुख्य आकर्षण मालवीय नगर मंडल के अंतर्गत रहने वाले विभिन्न इकाइयों के भाजपा पदाधिकारियो की संगठन में हुई प्रोन्नति पर उनको मंडल द्वारा उन्हें सम्मानित करना था। इस अवसर पर विशेष रूप से महानगर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती चित्रा देवी को संगठन में इनकी सक्रियता को देखते हुए छेत्रीय महिला इकाई गोरखपुर परिछेत्र का मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैठक में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व एम एल सी विनोद पाण्डे ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मंडल द्वारा सम्मानित किए जाने पर चित्रा देवी ने कहा कि इस समय भाजपा के हर इकाई के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के समक्ष एक मात्र लक्ष्य 2022 में उतर प्रदेश में पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाया जाना और विपक्ष के नकारात्मक रवैये को देखते हुए हर हाल में 2024 में केंद्र में भाजपा की
सशक्त सरकार बनाया जाना है मैं संगठन द्वारा दिये हुए दायित्व को तन मन धन से पूरा करने का आश्वासन देते हुए मालवीय नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन करती हूँ कि उपरोक्त लक्ष्यो को प्राप्त करने में अपना शत प्रतिशत सहयोग और हर सम्भव प्रयास करे । कार्य समिति के इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह पहलवान, विस्वजीत सिंह आशु छेत्रीय उपाध्यक्ष , प्रदीप सिंह मंडल महामंत्री, जितेंद्र वर्मा पल्लु एडवोकेट, स्वतंत्र कुमार मल्ल,अनिता सिंह, मनोज अग्रहरि. मनोज निषाद,व मंडल के भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *