Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 08 at 11.15.11 PM

राइज एंड शाइन सोसाइटी की कार्यकरणी बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर : राइज एंड शाइन सोसाइटी की आज दिनांक 8 अगस्त 2021 दिन रविवार को गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी समस्त जिलों में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंटू साहनी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन करते हुए आज उत्तर प्रदेश प्रदेश संयोजक शिव कुमार गुप्ता एडवोकेट, सहजनवा विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सहजनवा विधानसभा उपाध्यक्ष रामू शर्मा, सहजनवा विधानसभा सचिव रईस, गोरखपुर जिला संयोजक शैलेंद्र बल्लभ पांडे को नियुक्त किया गया।
अध्यक्षता कर रहे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंटू साहनी ने कहा कि सहारा कंपनी, पिन कान (यूनिवर्सल) पी० ए० सी० एल०, रोज वैली, यूनाइटेड इत्यादि कंपनियों के पेमेंट से संबंधित बात किया गया. जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सेबी, पी० ए० सी० एल० लोड़ा कमेटी ग्राहकों का भुगतान नहीं कर रही है इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री,एवं प्रधानमंत्री को सोसाइटी की तरफ से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उक्त मौके पर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंटू साहनी, सचिव धर्मेन्द्र कुमार साहनी एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ सचिव सुनील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद आलम,प्रदेश सचिव फैसल,जिला अध्यक्ष स्पर्श श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष इमरान अहमद,फाउंडर मेंबर शशांक सक्सेना,अनूप यादव, गुड्डू साहनी आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *