Breaking News

सी० बी०एस०ई० की हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्त अंको से असहमत विद्यार्थियों का किया गया समाधान

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महराजगंज
स्थानीय सेन्ट जोसेक्स सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल सिसवा में आज बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंको से असहमत विद्यार्थी विद्यालय के प्रधानाचार्य से मिलकर कम अंक प्राप्त होने का कारण जानना चाहे वहीं दूसरी ओर उनके विचारों को सुनकर विद्यालय प्रधानाचार्य ने स्कूल द्वारा अंक समायोजन में अपनायी गई विधियों को श्यामपट पर बेहतर तरीके से समझाया और सी.बी. एस.ई. द्वारा दी गई गाइड लाइन समझाते हुए कम अंक प्राप्त होने का कारण विधिवत रूप से प्रदर्शित किया जिससे बच्चे कम अंक आने का असली वजह जानकर संतुष्ट हुए।

 

बताते चलें कि कम अंक से असंतुष्ट बच्चों के अंक सुधारने के क्रम में प्रधानाचार्य ओ. ए. जोसफ ने बताया कि सी० बी० एस० ई० के गाइड लाइन के मुताबिक अंक सुधार परीक्षा आगामी 25 अगस्त से 15 सितम्बर तक आयोजित होगी जिसके लिए पंजीकरण आगामी 10 अगस्त से प्रारंभ होगा । जो भी बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं वो इस परीक्षा में बैठकर अपने कम अंक प्राप्त हुए विषयों के बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों के लिए विद्यालय में निःशुल्क कोचिंग, पंजीकरण के साथ ही साथ निःशुल्क परीक्षा स्थल तक ले जाने एवं पुन: विद्यालय तक ले आने की भी व्यवस्था है। विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा की जा रही इस व्यवस्था से सभी बच्चे संतुष्ट होकर खुशी- खुशी घर लौटे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *