ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
बीकापुर। बाबा विश्वनाथ हॉस्पिटल लुत्फ़ाबाद बछौली में आज रविवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 3 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। निशुल्क चिकित्सा शिविर में स्त्री प्रसूता एवं बाझ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा सिंह अपनी टीम के साथ शिविर में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देगी। जांच के साथ उपचार भी होगा।
अस्पताल के प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने बताया कि महिलाओं से संबंधित समस्त बीमारियों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके अलाव प्रसव एवं अन्य बीमारियों के लिए अस्पताल में हमेशा आपातकाल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में एंबुलेंस के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध है। व्यवस्थापक मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह एवं सुमित सिंह ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।