Breaking News

बेटो का झगड़ा छुड़ाने गए पिता को बहू-बेटे ने दिया धक्का जससे पिता की हुई मौत।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है पीपीगंज के करतहरी गांव के सेमरौना टोला में सोमवार की रात 12 बजे झगड़ा छुड़ाने गए राजाराम 82 वर्ष को बहू-बेटे ने धकेल दिया जिससे उनकी मौत हो गई पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बेटे और बहू को कोर्ट में पेश किया,जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करतहरी निवासी राजाराम के दो बेटे सदल प्रसाद और रामपलट हैं। राजाराम, रामपलट के साथ रहते थे। सदल प्रसाद ने दो दिन पहले ही घर के बाहर हैंडपंप लगवाया था। इसका पानी रामपलट की जमीन की ओर जा रहा था, जिसका उसने विरोध किया इसी को लेकर सोमवार की रात दोनों भाइयों में विवाद हो गया बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई शोर सुनकर बुजुर्ग राजाराम दोनों बेटों का झगड़ा छुड़ाने के लिए पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान सदल ने पत्नी प्रभावती के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता को धक्का मार दिया। जमीन पर गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोट लगी आनन-फानन अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई रामपलट की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने सदल प्रसाद और उसकी पत्नी प्रभावती के खिलाफ मारपीट, धमकी, गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पीपीगंज के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों ने आपस में विवाद किया था। पिता बीच बचाव करने के लिए गए थे। धक्का लगने से गिर गए और उनकी मौत हो गई। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *