Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 21 at 18.57.32

पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपा अधिकार पत्र

21/07/2021 अयोध्या – पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ की आवश्यक मासिक बैठक आज सीतापुर रोड पर लखनऊ में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा के संचालन में तथा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू ने कहा पुलिस जवान भी हमारे ही घर परिवार और समाज से हैं। इसलिए भी पुलिस जवानों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता दूसरी बात पुलिस मजबूत रहेगी तभी देश मजबूत होगा।

इसलिए देश भर में पुलिस रिफॉर्म की अति आवश्यकता है। इंडियन पुलिस पैनल एक्ट 1861 समाप्त किया जाए क्यों कि जब हम स्वतंत्र हैं तो देश उनका बनाया कानून क्यों चल रहा है जिन्होंने हमारे पूर्वजों को 200 साल गुलाम रखा। सरकार को शीघ्र पुलिस मॉडल 2006 लागू करना चाहिए। और सभी पुलिस कर्मियों को बेहतर आवास दिया जाए या प्रतिमाह 5000 रुपए आवासीय भत्ता दिया जाए, साइकिल भत्ता की प्रथा भी समाप्त कर पुलिस जवानों को मोटरसाइकिल का पेट्रोल भत्ता दिया जाए। वेतन विसंगति दूर किया जाए, उत्तर प्रदेश में बार्डर स्कीम समाप्त हो। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 15 लाख शिक्षित बेरोजगार युवक/ युवतियों को पुलिस विभाग,रेल पुलिस, जेल पुलिस, पीएसी,वन विभाग में तैनाती देकर रोजगार दिया जाए,

 

पुलिस जवानों की आठ घंटे की ड्यूटी की जाए साप्ताहिक अवकाश भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की उक्त समस्याओं को लेकर गत जनवरी में उत्तर प्रदेश व उन प्रदेशों में सरकारों ज्ञापन दिया गया था जहां हमारा संगठन कार्यरत है, उन्होंने कहा संगठन के संस्थापक/प्रमुख नंदकिशोर पटवा जी अपनी मुहिम तेजी से चलाते हुए देश भर में संगठन के विस्तार में जुटे हैं, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यदि जरिए ज्ञापन सरकारें हमारी मांगों को नहीं मानती मानते तो संगठन आंदोलन को मजबूर होगा।उन्होंने यह भी कहा कि उ०प्र० में लंबे समय से होमगार्ड में भी भर्ती नहीं हुई है

 

होमगार्ड में भी उन युवकों और युवतियों को भर्ती किया जाए जो गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। होमगार्ड जवानों की संख्या बढ़ने से भी पुलिस बल मजबूत होगा। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता काशी सिंह “बगावत”व प्रांतीय सदस्य दिनेश कुमार वैश्य ने भी संबोधित किया। बैठक में लखनऊ जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विशाल सिंह चौहान, अयोध्या जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, कानपुर दक्षिण की महिला जिलाध्यक्ष दिब्या विश्वकर्मा आदि समेत करीब दो दर्जन पदाधिकारी शामिल रहे।

 

अंत में लखनऊ जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विशाल सिंह चौहान व कानपुर दक्षिण की महिला जिलाध्यक्ष दिब्या विश्वकर्मा को अधिकार पत्र भी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा सौंपा गया और सभी कामना की गई की सभी लोग संगठन को मजबूत करने में अपूरणीय योगदान देंगे। उसके बाद इन्कलाब जिंदाबाद,भारत माता की जय के साथ बैठक संपन्न हुई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *