Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 10.14.08 PM

झोपड़ी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत रघुनाथपुर टोला भगवानपुर में अपने मायके में रह रही महिला का शव शुक्रवार की भोर में उसका शव उसके ही झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वही शव देखने से लगता है कि महिला का हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज दी है और घटना के तफ्तीश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महराजगंज जनपफ के पनियरा थाना के ग्रामभा राजौड़ा कला निवासी रम्भा पत्नी भुटेली अपने मायके गुलरिहा क्षेत्र के ग्रामसभा रघुनाथपुर टोला भगवानपुर में टिकरिया जंगल के किनारे खेत में छप्पर डालकर रहती थी। शुक्रवार की सुबह टहलने गए कुछ ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वही ग्रामीणों हत्या की आशंका जता रहे हैं। वही शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला का गला स्टाल से कसा गया हो। महिला के आंख व नाक से खून भी निकला हुआ था। जिससे महिला की हत्या की आशंका जताया जा रहा है। फिलहाल ये जांच के बाद ही गुत्थी सुलझेगा की महिला की मौत कैसे हुआ इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुकामी पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तत्वों का पता चल पाएगा कि उक्त महिला की मौत किन कारणों से हुई है गुलरिहा थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का शव झोपड़ी में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कन्फर्म होगा कि मौत कैसे हुआ है। फिलहाल पुलिस कार्यवाही कर रही है। उक्त मामले में मुकदमा लिखा जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *