Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 10.09.43 PM

13 वर्षों से लापता 50000 का इनामी गिरफ्तार।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। 13 वर्षों से लापता चल रहे अभोरिक यादव मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया जनपद मे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तो कि गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार व पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण मे टीम बनाकर लगाया गया था । सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकरी कैण्ट राहुल भाटी व क्षेत्राधिकारी क्राईम बीपी सिंह के नेतृत्व में क्राईम ब्रान्च की टीम व प्र0नि0 खोराबार, को मय टीम के साथ पुरस्कार घोषित अभियुक्तो कि गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त टीमो द्वारा ईनामियॉ अभियुक्तो को चिन्हित कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया जा रहा था ,एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु उक्त टीमो द्वारा मुखबिरों को भी लगाया था। इसी क्रम मे आज दिनांक 09.07.2021 को जरियें मुखबिर क्राईम ब्रान्च की टीम को सूचना मिली कि वर्ष 2007 मे डा0 के0के0 मिश्रा के सनसनीखेज अपहरण की घटना मे शामिल/वांछित 50,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अभोरिक यादव जो लगभग 13 वर्षो से फरार चल रहा है, जो खोराबार के तरफ आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रान्च व थाना खोराबार की टीम द्वारा बानपोखर मंदिर के आगे फोरलेन अण्डरपास के निचे थाना क्षेत्र खोराबार से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.41.30 PM

अवैध चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर लतीफपुर वनस्थली विद्यालय के पास से पुलिस ने पकड़ा मीरजापुर। अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *