Breaking News

सिसवा के व्यापारियों ने मनाया व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष कंछल का जन्मदिन

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल नगर इकाई सिसवा कार्यालय पर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का 76वां जन्म दिन केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया साथ ही साथ उनके दीर्घायु होने की कामना भी की गई। IMG 20210709 WA0103

इस अवसर पर शैलेश सुल्तानिया ने कहा कि व्यापारी समाज का दर्पण होता है जो समय समय पर सामाजिक हित के कार्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार को टैक्स देकर मदद भी करता है तदोपरांत हिंदू युवा वाहिनी के मनीष शर्मा ने कंछल जी के क्रियाकलापों पर विस्तृत चर्चा कीl चर्चा को आगे बढ़ाते हुए इस स्वर्णिम अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष व्यापारी हित के लिये सदैव तत्पर रहते है तथा असहाय लोगों की मदद भी करते हैं ।उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज सुलतानिया कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार सुलतानिया विशाल रौनियार नगर संरक्षक मनीष शर्मा सहित अनेक व्यापारी गण मौजूद रहे ।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *