Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 10.07.10 PM1

गोरखपुर एसएसपी की तत्परता से तिवारीपुर पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को 3 घंटे में किया बरामद।

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुर मोहल्ले से आज शाम 5 साल के गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने 2 घंटे के अंदर ही सही सलामत बरामद कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ₹25000 इनाम की घोषणा किया।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मिली जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुर के रहने वाले महेंद्र कुशवाहा का 5 साल का बेटा कृष्णा कुशवाहा घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक लापता हो गया।परिवार के लोगों ने आसपास बच्चे की तलाश किया। जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने तिवारीपुर थाने को बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी।तिवारीपुर थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए उच्च अधिकारी को अवगत कराते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी।इसी बीच गोरखपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने बच्चे की गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह थाना प्रभारी राजघाट विनय कुमार सरोज समेत अन्य पुलिस फोर्स को बच्चे की तलाश में लगा दिया।पुलिस बच्चे को तिवारीपुर थाना समेत रेलवे स्टेशन बस स्टेशन महत्वपूर्ण जगहों पर तलाश करने लगी साथ ही बच्चे की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर ढूंढा गया।पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा बच्चा तिवारीपुर थाना क्षेत्र के ग़ाज़ीरौज़ा से रात 8:00 बजे पुलिस ने बरामद कर लिया।पुलिस इस कार्रवाई पर एसएससी द्वारा तिवारीपुर थाना पुलिस को 25 हज़ार इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस द्वारा महज 3 घंटे में बच्चे की बराबरी से खुश होकर महेंद्र कुशवाहा व उनकी पत्नी ने पुलिस का धन्यवाद दिया। बच्चे को बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी तिवारीपुर सत्य प्रकाश सिंह ,सब इंस्पेक्टर गुरुप्रसाद ,सब इंस्पेक्टर राहुल दुबे ,कांस्टेबल सुभाष चंद्र,भानु प्रताप सिंह, बबलू कश्यप,जितेंद्र चौधरी, आनंद कुमार, अमितेश प्रजापति, अमरदीप यादव, जयप्रकाश शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *