Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की तहसील सलेमपुर इकाई का चुनाव बड़े ही उत्साह पूर्वक हुआ संपन्न

*Ibn news रिपोर्ट देवरिया*

सलेमपुर (देवरिया) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की तहसील सलेमपुर इकाई का चुनाव बड़े ही उत्साह पूर्वक माहौल में संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें दिलीप भारती छब्बीस मत पाकर विजई रहे। दूसरे स्थान पर डॉ एसके कुशवाहा एवं तीसरे स्थान पर त्रिशूल तिवारी रहे इन दोनी प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है।
इसी प्रकार सुधेन्दु कुमार पाण्डेय उन्तीस मत पाकर महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर आए दिलीप सिंह को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।
तैंतालीस सदस्यों की कार्यसमिति में बत्तीस सदस्यों ने मतदान में भाग किया। घनघोर हो रही वर्षा के कारण शेष सदस्य मतदान स्थल तक नहीं पहुंच सके। चुनाव कार्यक्रम में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर चुनाव कार्यक्रम में मौजूद रहे संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने पत्रकारों पुलिस प्रशासन एवं जीएम एकेडमी विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी चयनितों को मुक्तिनाथ उपाध्याय, मोहन जी द्विवेदी, प्रेम कुमार यादव, कुमार प्रसाद गौड़ ने प्रमाण पत्र वितरित किया। इसकी विशेषता यह रही कि बड़े ही अनुशासित तरीके से चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने सभी चयनित पदाधिकारियों को अपनी संपूर्ण ऊर्जा लगाकर संगठन को और आगे बढ़ाने की अपील की।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *