Breaking News

राहुल के जन्म दिवस पर कांग्रेसी कार्यकताओं द्वारा जरूरतमंदो को राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

17/06/2021 अयोध्या – आगामी 19 जून 2021, शनिवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर नगर के चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर भीखापुर स्थित मोहनराज मैरिज लॉन में युवा कांग्रेस राशन किट के वितरण का कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम में ज़रूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम कांग्रेस नेता शरद शुक्ला के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों के संदर्भ में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गयीं।

कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से हम हमारे नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजन कर रहे हैं। विगत वर्षों में जन्मदिवस समारोह 5 दिवसीय हुआ करता था, पर कोरोना के चलते इस वर्ष कार्यक्रम को एक दिवसीय किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जियो हैदर, जिला महासचिव अंकित मौर्या, फिरोज़ अंसारी, सावन शर्मा, विकास मिश्रा, अनुभव जायसवाल, संदीप यादव, शिवा यादव, वसीम अंसारी, रंजीत मौर्या, सुजीत प्रजापति, आनंद यादव, विवेक शुक्ला, शोभित शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *