रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव
गोरखपुर। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे नाला सफाई अभियान में आज दिनाँक 07 जून, 2021 को रूस्तमपुर नहर रोड, चरगावाॅ डीह स्थान, करीम नगर, करीमनगर से कृष्णा स्वीट हाउस नाला डीह बाबा स्थान से रेल बिहार फेज-1, चरगावाॅ रेल बिहार कालोनी, आदि नाले की सफाई का कार्य कराया गया। उक्त नाला सफाई अभियान में जिन क्षेत्रों में सफाई वाहन पहुच सकते है, उन क्षेत्रों में वाहनों/मशीनों तथा शेष पर सफाई श्रमिकों के माध्यम सें नाला सफाई का कार्य कराया गया। नाला सफाई के साथ-साथ तत्काल सिल्ट का भी निस्तारण करा दिया जा रहा है, जिसके की बरसात होने पर सिल्ट नालों मे पुनः न जा सके।