Breaking News

सरयू नदी में नहाने गया किशोर डूबा ।

रिपोर्ट मु अनस

गोरखपुर।उपनगर गोला के पक्का घाट पर सोमवार की शाम स्नान करने गया वार्ड संख्या 6 निवासी महबूब राइन का 14 वर्षी़य पुत्र रेहान डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। बताते चलें कि किशोर शाम को मुहल्ले के एक लड़के के साथ घाट पर स्नान करने गया था। वह अपना कपड़ा निकालकर उसको दे दिया और नदी में स्नान करने चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो घाट पर बैठे लड़के ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। यह सूचना मिलते उसके स्वजन मौके पर पहुंच गए और दहाड़ मारकर रोने लगे। उसके एक भाई व एक बहन है। वह कक्षा 6 का छात्र है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *