Breaking News

हाईवे एनएच 27 पर दर्दनाक हादसा, दो की मौत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

02/06/2021 मवई अयोध्या – आज सुबह लगभग 6:30 बजे तड़के अयोध्या सरयू नदी के पुल के उस पार हाईवे पर पिकप गाड़ी संख्या UP 42 AT 5617 aam लेकर रुदौली की तरफ से गोरखपुर जा रही थी नया सरयू पुल से 1किलोमीटर आगे गाड़ी का टायर अचानक फट गया गाड़ी अनियंत्रित होता देख चालक कृपाशंकर यादव ने गाड़ी साइड में रोक कर गाड़ी का टायर बदल रहा था तभी पीछे से शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक आ रही अनियंत्रित वाहन डीसीएम UP 32 HN 3061 ने पीछे से ही जोरदार टक्कर मार दी.

जिससे टायर बदल रहे ड्राइवर कृपाशंकर यादव पुत्र सुंदर लाल यादव निवासी ग्राम सभा जगदीशपुर पोस्ट अख्तियारपुर थाना कोतवाली रुदौली अयोध्या उम्र लगभग 35 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वा खलाशी मुकेश कुमार पुत्र मरजी राम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हायतनगर कोतवाली रुदौली अयोध्या बुरी तरह जख्मी हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस कि मदद से घायल को श्रीराम अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मुकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे

 

दोनों वाहन मृतक के पिता सुंदरलाल पुत्र मनीराम निवासी ग्राम जगदीशपुर की तरफ से पुलिस चौकी सरयू घाट थाना नवाबगंज जनपद गोंडा पर लिखित तहरीर दी गई है पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जिसमें उपरोक्त डीसीएम चालक व मालिक के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट अधिनियम 1988 के तहत धारा 304 A, 279, 337, 336, 434,184 मुकदमा पंजीकृत किया गया है व लाश को पोस्टमास्टम के लिए भेज दिया गया है मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *