Breaking News

कार्यकारिणी समिति की 16वीं बैठक में वर्तमान बोर्ड के पार्षद/पूर्व पार्षद, कर्मचारियों सहित कोरोना में महानगर में मृत हुए जनमानस हेतु पर शोक प्रस्ताव।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 16वीं बैठक दिनांक 01-06-2021 को अपरान्ह 3.00 बजे नगर निगम सदन कक्ष में महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शोक प्रस्ताव के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें वर्तमान सदन के मा0 सदस्य/पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री सबी कुमार चैहान ‘‘आकाश चैहान‘‘ वार्ड सं0 31 कृष्णानगर की कोरोना से दिनांक 25-04-2021 को असमायिक मृत्यु हो गयी थी उक्त के साथ ही इस संक्रमण काल में मा0 पूर्व पार्षदगण क्रमशः हरीशचन्द्र निषाद जिनका कार्यकाल 1995-2000, श्री कमाल अहमद खान 1989 से 1995, श्रीमती इन्द्रा सिंह 2006 से 2012 श्री मुशीर अहमद 1989-2000 तथा श्री हाजी भोनू मुस्तफा 2002-2012 उप नगर प्रमुख नगर निगम सदन के सदस्य (पार्षद) भी रहे की मृत्यु पर, तथा नगर निगम, गोरखपुर के 5 कर्मचारी जो क्रमशः राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक दिनांक 03-05-2019 को श्री अमरनाथ राम कुमार, वर्क सुपरवाइजर दिनांक 09-05-2021, श्री रामआसरे सफाई कर्मी 09-05-2021 अनिल निषाद बेलदार 26-05-2021 विजय, बेलदार 28-05-2021 उक्त के साथ ही महानगर में जो भी कोरोना से मृत हुए हैं उन सभी के प्रति शोक प्रस्ताव पारित करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करे, दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। अन्त में महापौर बैठक समाप्त करते हुए पुनः कल दिनांक 02-06-2021 को अपरान्ह 3.00 बजे कार्यकारिणी समिति की 17वीं बैठक सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए आहूत की जाती है की घोषणा की गयी। उक्त बैठक में महापौर के साथ उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *