Breaking News

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच गवर्नर आनंदी बेन ने की सीएम योगी से मुलाकात

 

मंत्री मण्डल से किसका छिनेगा ताज और किसके सिर बंधेगा नया ताज राज बरकरार सरगर्मी बढ़ी

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में मिली हार और कोरोना के बाद बने माहौल के कारण योगी सरकार में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जबकि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव मौर्या वापस संगठन में भेजे जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के सियासी हल्को में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज शुरू हो गई है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से औपचारिक मुलाकात भी की। इस मुलाकात के लिए आनंदीबेन पटेल एमपी का अचानक दौरा छोड़ लखनऊ पहुंची। राज्यपाल पिछले दो सप्ताह से एमपी में रहने के बाद उत्तर प्रदेश पहुंची हैं।मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पुस्तक भेंट की।

योगी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है। यूपी चुनाव को देखते हुए उम्मीद है कि वह आने वाले समय में योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। कयास ये लगाये जा रहे हैं कि पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को कोई अहम बड़ी ज़िम्मेदारी नेतृत्व द्वारा सौपी जा सकती है। एके शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम, केशव को वापस संगठन में भेजने की है चर्चा।

सूत्रों का कहना है कि एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।जबकि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने की चर्चा जोरो पर है।दरअसल 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया था। उस दौरान उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे। कोरोना के चलते सरकार के तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी। जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया था। नियम के मुताबिक यूपी में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है।

अभी योगी मंत्रिमंडल में हैं 54 मंत्री, 6 पद खाली पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। मौजूदा समय में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं. इस तरह से यूपी सरकार में फिलहाल कुल 54 मंत्री हैं, जिसके लिहाज से 6 मंत्री पद अभी भी खाली है, जिन्हें नियमतः: बढ़ाया जा सकता है।
यूपी पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद से भाजपा की चिंता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ गई है। सूबे के विधानसभा चुनाव में महज आठ महीने का समय बाकी है। उससे पहले सरकार और संगठन में व्यापक सुधार किये जाने हैं। इसीलिये सरकार के मंत्री मंडल विस्तार का चर्चा कई बार आ चुकी है। सरकार गांवो के वोटरों में अपना खोया जनाधार वापस लाने को भी भी चिंतित हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *