Breaking News

संजय गुप्ता व मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम ने शहर की मानी-जानी संस्था के साथ मिलकर लोगों को मास्क वितरित किये

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:वाई एस राठौड जिला एवं सत्र न्यायाधीश व मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम डीएलएसए फरीदाबाद के निर्देशानुसार संजय गुप्ता व अर्चना गोयल एडवोकेट ने शहर के जानी-मानी संस्था के साथ मिलकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाओ के बारे में जागरूक करने के लिए सेक्टर-3 की पुलिया पर सब्जी बैचने व खरीदने वाले लोगों को कोरोना वायरस बचने के लिए जागरूक किया है और साथ में मास्क भी वितरित किये गए |

संस्था के संचालकों से निवेदन किया है कि वह महामारी के समय में लोगों को मास्क व जरूरी दवाइयां बिना किसी शुल्क के लोगों को उपलब्ध कराएं | तो वहीं शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम डीएलएसए को मास्क बनवाने के लिए 50 मीटर कपडा सिलाई के लिए धागे के डिब्बे उपलब्ध कराएं | संजय गुप्ता व अर्चना गोयल एडवोकेट काफी लंबे समय से विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर समाज के लोगों के बीच जाकर उनकी मदद कर रही हैं और यह सभी कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में संचालित किए जा रहे हैं |

 

जल्द ही 50 मीटर कपडे़ को बल्लभगढ़ की नीमका जेल भेजा जाएगा और वहां से बने हुए मास्क लेकर जरूरतमंद व गरीब लोगों में बांटे जाएंगे | शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती संस्था के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी इसी प्राधिकरण के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य करते रहेगें इसी के साथ शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती संस्था की तरफ से संजय गुप्ता व अर्चना गोयल ने 250 मास्क दिए गए हैं जो बल्लभगढ़ क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों में वितरित किए गए | इस मौके पर नीलम शर्मा,सुष्मिता,डॉ.मीर सिंह,नवीन कुमार,तनम्य अरोड़ा,सुरदर्शन सिंह ये सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का मामला

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या. अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *