Breaking News

EXCLUSIVE: संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

17/05/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र के ग्राम वजीराबाद मजरे डिलवल में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी के फंदे में लटकता हुआ पाया गया। सूचना पाकर नायब तहसीलदार सी ओ रूदौली प्रभारी निरीक्षक मवई मौके पर पहुंच कर शव को उतरवा कर पंचनामा भरकर पी एम के लिये भेज दिया। ग्राम वजीराबाद के नरेंद्र प्रताप यादव की पत्नी सीमा यादव 28 वर्ष जिनका शव शनिवार की रात घर के आँगन में लगी लोहे की सरिया में साड़ी के फन्दे से लटकता हुआ पाया गया। घटना के समय घर वाले दरवाजे के बाहर थे।

 

सीमा यादव घर मे अकेली थी। घर के लोग जब मकान के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सीमा यादव का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना डायल 112 तथा मवई पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मवई प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव व वरिष्ठ उप निरीक्षक आर सी यादव मौके पर पहुंच कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेकर इसकी सूचना तहसील प्रशासन तथा सी ओ रूदौली को दी।

 

सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार व सी ओ रूदौली राकेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पी एम के लिये भेज दिया। एस एस आई आर सी यादव ने बताया कि मृतका सीमा यादव का माइका कोतवाली रूदौली के छुलहा भदावल है। उसके एक लड़की तथा दो लड़के हैं। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *