रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद- स्थानीय पंचायत प्रशासन की अनदेखी व लापरवाही से बस स्टैंड व गली मोहल्लों मे नालियां ठसाठस भरी रहने से गन्दा पानी सड़क पर बहता रहा जिससे मच्छर पनप रहे।।नालियों को सफाई नही होने से बस स्टेण्ड क्षैत्र व गली मोहल्लों मे गन्दगी एवं पानी फेला रहना आम बात है जिससे आमजन वह पैदल चलने वाले राहगीगो को परेशानी हो रही है।
कस्बे के मेन बस स्टैंड गंदगी का दृश्यकचरे के ढे़र लगे हुये। नालियों के पानी से भी मेन बाजार मे सड़क गीली रहती है।लेकिन पंचायत प्रशासन की अनदेखी बनी हुई है।सत्यनारायण सुथार ने बताया है कि नालियों के ढकाव नही करने से नालिया कचरे से भरी है।पहले नालियों पर जालिया थी।अब खुलीहै।जिससे कचरा नालियों मे भर जाता है। पानी सड़क पर बहता रहता है।