संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब हुये बालक का कूए में मिला शव
मीरजापुर -अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम का इमरान पुत्र कमालुद्दीन 13 वर्ष दिनांक 17 जून 2018 को अपरान्ह 3 बजे घर से गायब हो गया ! जब शाम हुई तो उसके घर वाले उसे बुलाने के लिए गांव में गए । लेकिन उनके पैरो तले जमीं खिसक गया । जब उनको पता चला की उनका लड़का नहीं मिला तो लड़के के पिता ने घर जाकर उसके गुम होने की खबर दी तो उसके घर में कोहराम मच गया । लड़के के घर वाले उसका खोज बिन करना शुरू कर दिए ।अपने सगे संबन्धी से भी पूछा लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका और अपने आस पास पड़ोसियों से भी पूछा लेकिन उसका कही पता नहीं मिलने की वजह से लड़के के पिता ने अदलहाट थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट 20 जून को दर्ज कराये थे ! और आज सुबह हाजीपुर सिवान में काली माता मंदिर के पास स्थित कुए में उसका शव मिलने से पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी है ।
खबर के अनुसार बताया जाता है की हाजीपुर गांव के सिवान ले खेत में एक महिला गोबर फेकने गयी थी । और साथ में अपने एक लड़का भी गया था । जब लड़के को दुर्गंध आने लगा तो लड़के ने कुए में झांककर देखा तो उसमे शव उतराया हुआ था । जब गांव वालो को जानकारी मिली तो वहा पर सैकङो की संख्या में भीड़ जमा हो गयी ।
घटना की सुचना पर पहुंचे व० उप नि ० महेंद्र प्रसाद यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया शव लो देखते ही बालक के पिता कमालुद्दीन ने अपने पुत्र इमरान के रूप में पहचान कर लिया और पुलिस ने शव को थाने ले आयी
रिपोर्ट सुजीत कुमार ibn24x7news मिििर्जापुरर
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …