Breaking News

6-7 महीने में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने सरकार को दी चेतावनी

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

देश अभी कोरोनावायरस की दूसरी वेव का सामना कर रहा है और मौजूदा हालात बहुत ही गंभीर है। रोज़ लाखों में नए मरीज़ मिल रहें हैं और हज़ारों मरीज़ अपनी जान गवा रहें हैं। लेकिन एक्सपर्ट अब तीसरी लहर आने का अंदेशा भी जताने लगे हैं। तीसरी लहर आएगी, इस बात को अभी तक सारे एक्सपर्ट मानकर चल रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि नवंबर-दिसंबर में तीसरी लहर आ सकती है। हालांकि यह कैसे इफेक्ट करेगी अभी कहना मुश्किल है। लेकिन इसके लिए तैयार रहना होगा।

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, इन्‍होंने संक्रमण की रफ्तार बढ़ाई है। कोरोना के नए स्‍ट्रेन से निपटने के लिए वैक्‍सीन को भी अपडेट करने की जरूरत होगी। राघवन का कहना है कि जिस तरह से यह वायरस बढ़ रहा है, उसे देखते हुए तीसरी लहर अपरिहार्य है। लेकिन यह कब और किस पैमाने पर आएगी इसके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

तीसरी लहर कब तक आएगी या कितनी प्रभावी होगी इसको लेकर बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ के महामारी विशेषज्ञ डॉ. गिरिधर बाबू ने बताया कि इसके ठंड में आने की आशंका है। नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुवात में। इसीलिए संक्रमण से जिन्हें सबसे ज्यादा खतरा है उन्हें पहले वैक्सीनेट करना होगा। उनके मुताबिक अगली लहर युवा आबादी को प्रभावित कर सकती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *