Breaking News

बगहा:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का किया आयोजन

बगहा:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का किया आयोजन

बगहा:-बगहा नगर के डीएम एकेडमी स्थित प्ले ग्राउंड में गुरुवार को सुबह छह बजे योग दिवस मनाया गया.योग दिवस का उद्घाटन बगहा एसडीएम घनश्याम मीणा और नगर परिषद के सभापति जरीना खातून ने किया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। योग दिवस का आयोजन बगहा नगर के योग आचार्य स्वामी दिवेश पदमेश ने किया इस अवसर पर हजारों की संख्या में योग प्रेमियों ने उपस्थित होकर योग भी किया।दूसरी तरफ बगहा नगर के गायत्री शक्ति पीठ,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी लोगों ने योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया।तीसरी तरफ बगहा नगर के बबुई टोला खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम रहे।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मानव को कुछ समय निकालकर योग अभ्यास जरूत करना चाहिए जिससे तन व मन स्वस्थ राह सके।

साथ एसडीएम व अन्य प्रशासिनक अफसरों के साथ योग अभ्यास किया।वही विशिष्ट अतिथि बगहा सभापति जरीना खातून सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि 21 जून 2015 को ही “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” पहली बार मनायी गयी थी और आज हम सब चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है ।योग एक ऐसी कला जिससे हम अपने शरीर व मन को तंदुरुस्त रख सकते हैं।इस कला का जन्म भारत हुआ।और आज पूरी दुनिया में ही योग दिवस को मान व जान रहे हैं। भारत में योग की शुरुआत होने के बावजूद भारत मे ही यह कला उपेक्षिक हो सका हैं आइये इस अवसर पर हम सब योग को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प करें।बगहा नगर परिषद ने अपना एक साल पूरा किया हैं।इस दौर में एक तरक्की का नया इतिहास आप सभी के सहयोग से लिखा गया हैं।इसके लिए सभी का शुक्रिया।आइये हम सब मिल जुल कर क्लीन बगहा ग्रीन बगहा के सपना को साकार करें।मौके पर बगहा एक बीडीओ शशिभूषण सुमन व पदाधिकारियों सहित अरुण श्रीवास्तव,दीपक राही स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *