मधुबनी:-वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्नि पीड़ितों से मिले एवं सरकारी लाभ दिलवाने हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश
धनहा पंचायत के सिताब दियारा में आग लगने से लगभग 25 घर पूरी तरह से जल कर खाक
बगहा/ मधुबनी:-मधुबनी प्रखंड के धनहा पंचायत के सिताब दियारा में आग लगने से लगभग 25 घर पूरी तरह से जल कर खाक हो गया है, सूचना प्राप्ति के बाद वाल्मीकिनगर के लोकसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्नि पीड़ितों से मिले एवं सरकारी लाभ दिलवाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही सांसद श्री दुबे ने कहा कि निजी स्तर पर सहायता मुहैया कराया जाए। इस आगलगी में प्रभावित एक परिवार बसंत नुनिया का है जिनके घर शादी का माहौल था और शादी के खर्च के लिए रखा रुपया भी जल गया है पूरा परिवार सदमें में है। ईश्वर इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवारों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …