Breaking News

शार्ट सर्किट से लगी आग कई एकड की फसल जल कर हुआ राख।

गोरखपुर गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदहीं में शार्ट सर्किट से लगी आग से कई एकड खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगदही मजार के समीप शार्ट सर्किट के कारण खेतों में आग लग गई।देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन आग का विकराल रूप को देखकर सभी का होश उड़ गया। किसी ने इसकी सूचना भटहट चौकी को दे दी। मौके पर पहुंची भटहट पुलिस की मदद से काफी मस्सकत के बाद आग पर काबू पाया गया फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची। लेकिन उससे पहले छात्र शक्ति रोड़ कन्सट्रक्सन ने सूचना पाकर अपनी पानी का टैंक भेज कर लोगों की मदद के लिए लगे रहे। उक्त खेतों में लगी आग में रामक्यास ,बिट्टू यादव , त्रिलोकी यादव , राजेश तिवारी , विनोद तिवारी ,विनायक यादव आदि दर्जनों लोगों के खेत जल कर पूरी तरह से राख हो गये।

 

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *