Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारी बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट राम सागर तिवारी IBN NEWS बलरामपुर

बलरामपुर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्रुति द्वारा तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न की गई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर शराब की दुकानों, विस्फोटक सामग्री के लाइसेंस धारक की दुकानों, शस्त्र लाइसेंस की दुकान का औचक निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारियों को पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्वों पर कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान बूथों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, उपजिलाधिकारी बलरामपुर अरुण कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी उतरौला नागेंद्र नाथ यादव, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, उपस्थित रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *