Breaking News

देवरिया-जनपद में आयोजित हुआ मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम

IBN NEWS देवरिया

देवरिया(सू0वि0)21 मार्च। प्रदेश सरकार केे सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद के समस्त विकास खण्ड में ‘‘मिशन किसान कल्याण’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः 10.30 बजे से मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उद्बोधन का प्रसारण किया गया और वीडियो के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियांे को दिखाया गया।
इस कार्यक्रम में कृषि, मत्स्य, गन्ना, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों के कृषि विशेषज्ञों एवं बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा किसान के्रडिट कार्ड के बारे में तथा एफ0पी0ओ0 के प्रतिनिधियों द्वारा कृषक उत्पादक संगठन की उपयोगिता व उससे लाभ प्राप्त करने के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की गई। प्रगतिशील कृषकांे को प्रसस्ति पत्र एवं कृषि यंत्रांे में लाभार्थी कृषकों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में विकास खण्डों पर प्रतिनिधि गण एवं कृषक उपस्थित थे।
सदर विकास खण्ड में मुख्य अतिथि डा रमापति राम त्रिपाठी, मा0 सांसद जी द्वारा मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम में लगे हुए स्टालों का निरीक्षण किया गया। उपस्थित प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं चयनित कृषक को भूसा मशीन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया तथा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजना में साईकिल विथ आईसबाॅक्स मोटर साईकिल विथ आईसबाॅक्स विथ एवं थ्रीव्ह्लिर विथ आइस बाॅक्स को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। देवरिया सदर में 130 पुरूष कृषक एवं 80 महिला कुल 210 कृषकांे ने प्रतिभाग किया। देवरिया सदर विकास खण्ड पर डा0 ए0के0 मिश्रा, उप कृषि निदेशक, देवरिया उपस्थित रहे जिनके द्वारा विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी गयी।
रूद्रपुर विकास खण्ड में पुरूष 260 एवं 52 महिला कृषक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जय प्रकाश निषाद जी, मा0 मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
बैतालपुर में पुरूष 114 महिला 133 कुल 247 कृषकांे ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी जी, विधायक सदर आदि उपस्थित थे।
भागलपुर विकास खण्ड में 150 पुरूष 128 महिला कुल 278 कृषक उपस्थित थे। इस विकास खण्ड पर मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा उर्फ साका बाबा, पूर्व ब्लाक प्रमुख भागलपुर उपस्थित थे।

भलुअनी विकास खण्ड पर 135 पुरूष एवं 150 महिला कुल 285 कृषक उपस्थित थे। भलुअनी विकास खण्ड में मुख्य अतिथि नीरज शाही एवं अन्य प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
पथरदेवा में पुरूष 113 एवं महिला 138 कुल 251 कृषक उपस्थित थे। पथरदेवा विकास खण्ड में सुब्रत शाही जी, ब्लाक प्रमुख, रमेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष, मुरारी मोहन शाही जी आदि उपस्थित थे।
बरहज विकास खण्ड में 176 पुरूष एवं 38 महिला कृषक कुल 214 थे। इस कार्यक्रम मंे श्री रामधनी गौड़, प्रदेश अध्यक्ष (एस0सी0/एस0टी0), अमरेन्द्र गुप्ता, सलाहकार, रेल मंत्रालय आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।
भाटपाररानी पर 165 पुरूष 95 महिला कुल 260 कृषक गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिचरण जी, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा आदि उपस्थित थे।
बनकटा विकास खण्ड मंे पुरूष 150 महिला 300 कुल 450 कृषक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुशवाहा जी, सांसद, सलेमपुर ने प्रगतिशील कृषकांे को प्रसस्तिपत्र वितरण किया गया।
देसही देवरिया इस विकास खण्ड में पुरूष 122 एवं महिला 358 कुल 480 कृषक थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुब्रत शाही जी ब्लाक प्रमुख पथरदेवा उपस्थित थे।
भटनी विकास खण्ड परिसर में पुरूषों की संख्या-146 एवं महिला की संख्या-111 कुल 257 कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजीव शुक्ला, प्रतिनिधि विधायक रामपुर कारखाना आदि ने प्रतिभाग किया।
गौरीबाजार विकास खण्ड में महिला कृषकों की संख्या-86 पुरूष 171 कुल 257 उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में डा0 सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी जी, मा0 सदर विधायक, बृजेश गुप्ता, मण्डल, महामंत्री आदि प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
तरकुलवा विकास खण्ड में पुरूषांे की संख्या 106 एवं महिला 112 कुल 218 कृषकों उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मारकण्डेय तिवारी, किसान मोर्चा, जीवन पति त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
रामपुर कारखाना विकास खण्ड में 160 पुरूष और 49 महिला कृषक कुल 209 उपस्थित थे। इस विकास खण्ड पर कमलेश शुक्ला, विधायक रामपुर कारखाना, गणेश पति त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष, राम निवास पाण्डेय, मण्डल महामंत्री आदि उपस्थित थे।
सलेमपुर विकास खण्ड…

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *