Breaking News

मिर्जापुर – जीआरपी प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य नशीले पाउडर के साथ एक शातिर अपराधी* *गिरफ्तार

विन्ध्याचल। ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक शातिर अपराधी नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार जीआरपी पुलिस ने विंध्याचल प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार जो ट्रेनों में चोरी की घटना को देता था अंजाम I उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराही हे0कां0 अजय कुमार सिंह कां0 संजय कुमार यादव , कां0 नितीश बच्चन के द्वारा रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल के PF no – 2/3 पूर्वी पार्क के पास बहद GRP विन्ध्याचल व थाना जीआरपी मिर्जापुर पर एक शातिर किस्म का अपराधी जो चोरी करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल में आया था जो शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है जिसका नाम नीरज गौतम पुत्र बाबूलाल गौतम नि0 घुरहुपट्टी थाना कोतवाली शहर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 25 वर्ष के पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम व चोरी के तीन अदद भिन्न भिन्न कम्पनियो के मोबाइल बरामद हुआ जिसको आज दिनांक 03/12/2018 को समय 03:30am बजे पर गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त सक्रिय अपराधी है जो लगातार ट्रेनों में अपराध कर रहा थाI

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *