Breaking News

बरेली: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी हरियाणा मार्का शराब

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी हरियाणा मार्का शराब
फतेहगंज पश्चिमी /पुलिस ने घेराबंदी कर हरियाणा से लाई जा रही शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली कि कैंटर गाड़ी से हरियाणा मार्का शराब की गाड़ी जा रही है ।पुलिस ने घेराबंदी कर नेशनल हाईबे सिंह ढाबा के पास कैंटर को रोक लिया और पकड़ कर थाने ले आई ।तलाशी के दौरान गाड़ी में ऊपर से खाली कीरेड भरी हुई थी नीचे उसमे शराब की 76 पेटी निकली।ड्राइबर सनी गांव नगथला हिसार जिला हरियाणा निवासी ने बताया गाड़ी हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे।
शराब की गाड़ी पहुंचने के सात हजार रुपये मिलते है गाड़ी भरी हुई तैयार मिलती है कहाँ से लोड होती है और कहा उतरती है।इसकी हमे जानकारी नही होती है फोन से बता दिया जाता है कि वहाँ गाड़ी लेकर पहुंच जाओ वहाँ उतर जायेगी उसके साथ कंडेक्टर राजपाल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।पकड़ने वालो में थाना प्रभारी गोविंद सिंह, एसएस आई शुजाउर रहीम,एस आई संजय कुमार,कांस्टेबल सुमित,तरुण अशोक कपिल आदि रहे।
थाना प्रभारी ने बताया अवैध शराब बेचने वालो पर नकेल कसी जा रही है।जल्द ही और भी पकड़ी जायेगी।

रिपोर्ट सौरभ पाठक ibn24x7news बरेली

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *