Breaking News

सलेमपुर – देवरिया: सीएचसी पर घायलों का इलाज कराने गये लोगों ने किया हंगामा

सीएचसी पर घायलों का इलाज कराने गये लोगों ने किया हंगामा
सलेमपुर सीएचसी पर टेम्पो से घायलों का उपचार कराने गये लोगों ने उपचार में विलम्ब होने के कारण सीएचसी में हंगामा खड़ा कर दिया जहां पुलिस के पहुंचने के बाद बढ़ता मामीला शांत हुआ |
बताया जाता है कि मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी राजीव सिंह ‘ वीर भद्र यादव ‘ विराजमार गांव निवासी सुशीला देवी ‘ पिपरा रामधार गांव निवासी उग्गा देवी ‘ राम प्रवेश ‘ मुन्ना गुप्ता ‘ दीपक ‘ अंकित ‘ सोनमती आदि टेम्पो से घर जा रहे थे उसी दौरान बरठा के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टेम्पो से भिड़ंत हो गई|
जिससे दोनों टेम्पो में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गये स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सलेमपुर सीएचसी लाया गया जहां एमर्जेन्सी में तैनात डाक्टर मौजूद नही थे जिसको लेकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया मामीला बढ़ता देख डाक्टरों ने पुलिस बुला ली सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर किसी तरह मामीला शांत कराया तब कहीं जाकर घायलों का इलाज डाक्टरों ने किया |
इस मामीले में लोगों का आरोप है कि डाक्टर इकबाल व डाक्टर शिवरतन की डियूटी एमर्जेन्सी में लगाई गई थी लेकिन वह मौजूद नही थे !इस सम्बंध में कोतवाल श्याम बिहारी का कहना है कि घायलों को लेकर सीएचसी गये लोगों ने डाक्टर के मौजूद नही रहने पर हंगामा किया उन्हें समझा बुझा कर मामीला शांत करा दिया गया|

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *