Breaking News

छपरा सारण बिहार: चौथी कक्षा का अपहृत छात्र चार घंटे में हुआ बरामद

चौथी कक्षा का अपहृत छात्र चार घंटे में हुआ बरामद
छपरा सारण बिहार :- छपरा शहर के नगरपालिका चौक के समीप स्थित दहियावां टोला मोहल्ला से शुक्रवार की देर शाम कक्षा चार के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया।
शक के आधार पर मोहल्ले वासियों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी।
इस दौरान मोहल्ले में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
मिली जानकारी के अनुसार अपहृत बालक स्थानीय दहियावां टोला मोहल्ला निवासी रियल इस्टेट व्यवसायी मुकेश कुमार का 10 वर्षीय पुत्र मयंक राज बताया जाता है।
शक के आधार पर घर वालों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की।
इस दौरान मोहल्ले के एक युवक ने बताया कि बच्चे को उनके घर के ठेकेदार कृष्णा चौधरी के साथ देखा गया है।
जिसके बाद उन लोगों ने कृष्णा चौधरी को फोन कर काफी समझाने बुझाने के बाद धन का लालच भी दिया।
जिसके बाद उसके द्वारा बच्चे को नगरपालिका चौक के समीप स्थित साईं मंदिर के पास मुक्त किया गया।
इस दौरान बच्चे को ढूंढ रहे लोगों ने कृष्णा चौधरी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी।
इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना के सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर अपहर्ता कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपहर्ता स्थानीय थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी भिखारी चौधरी का पुत्र कृष्णा चौधरी बताया गया है।
अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त किया गया मयंक राज वाराणसी सनसिटी विद्यालय में चौथी क्लास का छात्र है जो कि छठ पर्व के अवसर पर अपने घर आया था।
उसे शनिवार को वापस वाराणसी लौटना भी था।
ठेकेदार ने किया था अपहरण :-
मयंक का अपहरणकर्ता उसके घर का निर्माण करने वाला ठेकेदार ही है।
वह उनके घर में प्राय: आया जाया करता था और शुक्रवार की शाम 5:00 बजे वह दहियावां टोला अपने साले के साथ पहुंचा था।
मौका पाते ही उसने मयंक को अपने बाइक पर जबरन बैठा लिया और उसे लेकर डोरीगंज घाट पर चला गया।
जहां वह बच्चे को छुपा कर रखा था।
जब कि घरवालों के साथ साथ मोहल्ले के सभी लोग बच्चे को ढूंढने में लगे थे इसी बीच घर वालों को जब पता चला कि बच्चे को कृष्णा चौधरी के साथ देखा गया है। तब उनके द्वारा कृष्णा चौधरी से फोन पर संपर्क किया गया और उसने धन के लालच में बच्चे को साईं मंदिर के समीप मुक्त कर दिया।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान ( बिहार )

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का मामला

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या. अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *