सोनपुर — एक तरफ सरकार बेटी पठाओ बेटी बचाओ अभियान चला रही है और दहेज प्रथा की खिलाफ आवाज बुलंद करने व दहेजप्रथा रोकने के लिए करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च कर रही है और कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसे बेटी आगे बढ़े ,आत्म निर्भर रहे जिसे समाज में बेटी -बेटा में अंतर नहीं हो। इसके लिए भी सरकार लोगो को जागृत कर रही है तो दूसरी तरफ दहेज के खातिर एक बेटी को आग के हवाले कर उसकी नवविवाहिता जिंदगी बर्वाद कर दी उनके ही ससुराल वालों ने ।
ऐसे ही एक मामला आज गरूवार शाम सोनपुर प्रखंड के खरिका पंचायत में हुई है । खरिका ग्राम निवासी धर्मेंद्र कुमार राय पिता शिव बालक राय ने अपनी ही पत्नी को दहेज में अन्य सामान, रुपए नहीं देने के कारण बार-बार प्रताड़ित किया करता था जिसके लेकर के पत्नी मंजू कुमारी ने अपने मायके वाले से पैसे और अन्य सामान मांग कर रही थी । लेकिन मंजू के नैहर वालो की गरीबता रहने के कारण अपनी बहन की ससुराल वालों की माँग पूरी नही कर सकते । इस लिए दहेज में अन्य समान नही मिलने के कारण उनके ससुराल वालों ने उन्हें आज शाम जिंदा आग के हवाले कर दिया जिससे गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया । जैसे ही पहलेजा ओपी प्रभारी को इसकी खबर मिली। मृत अवस्था में पाई मंजू कुमारी को पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए इसकी खबर मंजू के मैके को दी गई । मंजू का विवाह जून माह में हुई थी मंजू के नैहर पटना जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत चन्दमारी के अनिल राय के पुत्री हैं । अपनी बहन की मृत्यु की खबर सुनते ही उसके भाई आकर पूरी बात बताते हुए दहेज ना देने के कारण उसकी बहन को हत्या जलाकर करने के आरोप लगाते हुए धर्मेंद्र कुमार के साथ पूरे परिवार को थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन लाख नगद , मोटरसाइकिल , अन्य घरेलू सामान देकर बहन को शादी कर दिए थे । लेकिन इन दरिंदो ने पैसे के लालच में व जल्दी अमीर बनने की सपना के आगे मेरी बहन को आग के हवाले कर दिया जिससे मेरी बहन की मौत हो गई है । पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। धर्मेन्द्र कुमार के साथ सभी परिवार भागने में सफल रहा । पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।
Tags सिवान
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …