Breaking News

झाँसी :-मऊरानीपुर पुलिस ने कबूतरा डेरा पर मारा छापा, भारी मात्रा में अबैध शराब बरामद

ब्यूरो चीफ झाँसी।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
झाँसी 9 नवंबर। जिले की मऊरानीपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब करोबारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए ग्राम बसरिया में शराब के अड्डों पर छापा मारा। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किया है।
जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह एवं कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद ने पुलिस बल के साथ ग्राम बसरिया में कबूतरा डेरा पर छापा मारा। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर लगभग 40,000 लीटर लहन नष्ट किया है। इसके साथ ही चार हजार अबैध कच्ची शराब भी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हे। उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय से खबर मिल रही थी कि बसरिया डेरा पर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। यहां पर बनने वाली कच्ची शराब की सप्लाई मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में की जाती है। जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *