हरि किशन अग्रहरि/आशीष पांडे की रिपोर्ट
ibn 24×7 news
अहरौरा – मीरजापुर। पुराना सरकारी प्राइमरी स्कूल में धनतेरस मनाने का प्रशासन ने अनोखा तरीका अपनाया। सी ओ नक्सल हितेन्द्र कृष्ण और थाना प्रभारी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में प्राइमरी स्कूल एक सौ बच्चों को स्कूली बैग्स वितरित किया गया। शिक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन की सहभागिता से स्कूली बच्चों में उत्साह सा था। बच्चों के मन मस्तिष्क में वर्दी की चमक धमक छा गई थी जिससे एक लक्ष्य की उत्पत्ति होती है जो छोटे छोटे बच्चों की आंखों में साफ साफ दिखाई दे रही थी। स्कूली बैग्स तो एक माध्यम था जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। जब सीओ हितेन्द्र कृष्ण, थाना प्रभारी मनोज ठाकुर, चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, एस आई विमलेश सिंह, एस आई सूरज बली, एस आई सतीश कुमार सिंह और एस आई तेज बहादुर राय बैग्स वितरण करने के दौरान फोटो शूट खबरबीनों से कराने लगे तो मासूम नन्हें बच्चों के चेहरे खिल उठे और प्रशासन भी यही चाहता था कि अपराधियों के लिए दण्डाधिकारी पुलिस को भले समझा जाय लेकिन आम जनमानस के लिए हितैषी लोग समझे।
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …