सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बगल गांव के एक युवक के बीच 6 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था ! इन दोनों प्रेमी जोड़ों के बीच प्रेम परवान चढ़ा और इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने आपस में सम्बंध भी बना लिया जिससे युवती गर्भवती हो गयी जिसकी जानकारी युवती ने अपने माता पिता व सगे सम्बन्धियों को भी दिया !
इस मामीले को लेकर युवती के माता पिता थाने पहुंचे तथा तहरीर देकर पुलिस को कार्यवाई की मांग की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नही होने पर उक्त परिजनों ने एस पी के यहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई एस पी ने इस मामीले में सलेमपुर कोतवाली को केस दर्ज करने का आदेश दिया जिस में युवक युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली तथा दोनों पक्ष पुलिस के समक्ष आपस में समझौता कर शादी के लिये राजी हो गये !
इस मामीले में सलेमपुर के कोतवाली प्रभारी विजय सिंह गैर ने बताया कि यह मामीला मेरे संज्ञान में है युवती युवक के परिजनों के बीच समझौता कर लिया गया है और दोनों पक्ष शादी के लिये बिना जोर दबाव के प्रेमी जोड़े की शादी करेंगे !
सलेमपुर देवरिया ibn 24×7न्यूज़ रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान
Tags सलेमपुर
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …