Breaking News

भाटपाररानी (देवरिया) : मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे माकपा कार्यकर्ता

 
भाटपाररानी।मांगों को लेकर स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को माकपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए। अंत में मांगों का पत्रक उपजिलाधिकारी रामकेश यादव को सौंपा। उनके आश्वसान के बाद भूख हड़ताल समाप्त हुई।
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के जिला मंत्री का. साधु शरण के साथ कुछ दिन पूर्व रजिस्टार कानूनगों के पास खतौनी में नाम सुधरवाने के लिए गए थे लेकिन रजिस्टार कानूनगों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनके पर उचित कार्रवाई की जाय। इसके अलावा पंद्रह दिनों के अंदर अभिलेखों में सुधार का समय निश्चित किया जाए। कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन के बैठने की भी व्यवस्था की जाय।
यहां मुख्य रूप से का. नथुनी कुशवाहा, मथुरापुरी, विद्यावती, राजकुमारी देवी, इंदु देवी, शारदा देवी, रामनरेश कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, पहवारी कुशवाहा, सुनील गुप्त, मुंद्रिका प्रसाद, नवल बिहारी, जयप्रकाश सिंह, रविन्द्र गुप्त आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *