Breaking News

नरकटियागंज – नरकटियागंज:-शौचालय नाही बनवइब त चल जाइब नहियर -कला जत्था

चंदन गोयल
नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखंड के केसरिया पंचायत के केसरिया गाँव में कला जत्था के महिला कलाकार ने गीत संगीत और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया।कलाकार ने सईया बनवा द शौचालय ना त चल जाइब नहीयर जैसे प्रेरक गीत और संगीत के द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से लोगों में जागरुकता फैलाई ।इस रात्री चौपाल एवं कला जत्था के अवसर पर प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार राय ने लोगो को जल्द से जल्द शौचालय निर्माण कराने का आह्वान किया और विश्वास दिलाया कि शौचालय निर्माण के एक सप्ताह के अंदर उसका भुगतान किया जाएगा ।मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपने पति को शौचालय निर्माण के लिए जोर देने का आह्वान किया और शौचालय नही बनवाने पर उनका खाना पीना बंद करने को कहा।मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार ने प्रखंड को आश्वस्त किया कि अगले माह में पूरा पंचायत खुले शौच से मुक्त होगा जिस पर सारे उपस्थित लोगों ने जोड़दार तालियों से स्वागत किया ।DRP रवि प्रकाश रंजन ने विभिन्न बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय शौचालय निर्माण है ।इस अवसर पर माननीय मुखिया कैलासी कुंवर, नोडल पदाधिकारी मोहित कुमार, स्वच्छाग्राही राम लाल राम ,मुखलाल राम एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।अंत में मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने इज्ज़त की रोटी खाना है ,हर घर में शौचालय बनवाना है के नारों के बीच सभा की समाप्ती की घोषणा की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *