Breaking News

नकुड़ से घट जाएगी हरियाणा की दूरी

नकुड़ से घट जाएगी हरियाणा की दूरी
28 अक्टूबर को होगा पुल का शिलान्यास, नकुड क्षेत्र की जनता के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि उस नकुड और हरियाणा के बीच में दूरी जल्द ही घटने वाली है। दरअसल हरियाणा के रादौर कस्बे से नकुड़ आने के लिए यमुना पर पुल का शिलान्यास 28 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे । इस पुल के निर्माण के लिए 104 करोड रुपए का बजट हरियाणा सरकार ने दिया है। यह पुल नसरूल्लागढ़ और टाबर के बीच में यमुना नदी पर बनेगा। इस पुल से सीधी सड़क होलीवाला बाईपास नकुड़ पर आने की संभावनाएं हैं । इस पुल के बनने के बाद नकुड़ और हरियाणा की दूरियां घट जाएंगी और यमुना नगर वाले पुल पर ट्रैफिक का बोझ भी कम हो जाएगा । रादौर क्षेत्र के विधायक श्याम सिंह के प्रयास से यह पुल बन रहा है । साथ ही उत्तर प्रदेश की ओर सै नसरुल्लागढ़ गांव के पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह चौहान ने इस पुल के निर्माण के लिए अथक प्रयास किए हैं। जिसकी वजह से अब यह पुल बनने का उनका सपना पूरा हो रहा है । चंद्रभान सिंह चौहान कहते हैं कि इस क्षेत्र में पुल बनने से यहां विकास को पंख लग जाएंगे साथ ही इस क्षेत्र के लोगों के हरियाणा आवागमन आसान हो जायेगा|

www.ibn24x7news.com

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *