Breaking News

विन्ध्यांचल/मिर्जापुर – इंसानी जिंदगी से अधिक मूल्यवान है चंद रुपयों की बल्लियां

विन्ध्याचल , मीरजापुर ।
विन्ध्याचल ऐसा धार्मिक स्थल जहाँ लाखों , करोड़ो श्रद्धालुओं का आवागमन प्रतिबर्ष होता है । माँ विन्ध्यवासिनी के पावन धाम को स्पर्श करती पतित पावनी माँ गंगा विद्यमान है । इस धाम में आने वाला हर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर अपने को सौभाग्यशाली समझता है । पर जिलाप्रशासन की बेरुख़ी से वहीं माँ गंगा की गोद कुछ श्रद्धालु परिवार के लिए अभिशाप बन जाता है । विगत कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष दर्जनों लोगों को डूबने से बचा लिया जाता है , तो काफी लोग गंगा में समाहित भी हो जाते है । आखिर ऐसी दुर्घटनाओं के प्रति जिलाप्रशासन इतना लापरवाह क्यों है । नवरात्र के दौरान पानी मे बल्लियाँ लगाकर अवरोधक बना दिया गया था , पर जैसे ही आठ दिन की व्यवस्था बदली सारे बांस , बल्लियाँ उखड़ गए । ऐसे तो स्नान के लिए लगभग नौ घाट है पर दो तीन घाटों पर ही बैरिकेटिंग की व्यवस्था उपलब्ध है । आज सुबह अखाड़ा घाट पर एक 22 वर्षीय युवक की मौत गंगा में डूबने से हो गई । इस घाट पर प्रायः ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती है । ऐसे में जिलाप्रशासन को चाहिए कि ऐसे तमाम घाटों पर बैरिकेटिंग या आवश्यकतानुसार स्नान करने पर पाबंदी लगा देनी चाहिए । पर शायद श्रद्धालुओं के जीवन से कीमती चंद हजार रुपए की बल्लियाँ हैं । प्रशासन की उदासीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस घटना के पश्चात भी कोई प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर नही पहुँचा । आख़िर कितनी जिंदगियां ऐसे ही समाप्त हो जाएगी ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *