–तिलहर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति
शाहजहांपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल के नवनिर्मित भवन का लिंटर गिरने पर पूर्व सांसद मिथलेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता को स्कूल के भवन का स्वामी बता कर आरोपित करने के विरोध में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। इस मौके पर तिलहर की नगर इकाई के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार द्वारा लिखित में माफी मांगी जाए। अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन के साथ साथ आगामी चुनाव में पूर्व सांसद का जमकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित ब्यक्ति की झूठी शिकायत करने का उनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर अतुल राठौर, अनुराग गुप्ता, विनीत अग्रवाल, आसतोष शर्मा, राकेश सागर, साकेत गुप्ता, अभिषेक शर्मा,पंकज सक्सेना अमित गुप्ता, राजीव ओमर आदि लोग मौजूद रहे।
Tags शाहजहांपुर
Check Also
देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …