Breaking News

सलेमपुर/देवरिया – 7वर्षीय बालक पीयूष यादव हत्या कांड के जांच में लगी है पुलिस की तीन टीमें

ibn 24 x7न्यूज़ रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान सलेमपुर- देवरिया
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मझौलीराज कर्जनी मोहल्ला वार्ड निवासी मनोज यादव का 7 वर्षीय पुत्र शनिवार की सांय खाना खाकर बाहर पानी पीने के लिए निकला था जहां से वह लापता हो गया ! परिजनों द्वारा काफी खोज बीन के बाद भी बालक नही मिला जिसपर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिया था ! परिजनों के दिये तहरीर के मोताबीक कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छान बीन शुरू की थी उसके बाद बालक का शव सोमवार को भाटपार रानी थाना क्षेत्र के सोहगरा के समीप गंडक नदी से बरामद किया गया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मोताबीक बालक की मौतमें ब्रेनहेम्रेज होने की पुष्टि हुई है ! रिपोर्ट के मोताबीक बालक जिस दिन घर से लापता हुआ था उसी दिन सम्भवतः मौत हुई होगी ! शव मिलने के दिन कुछ नेता व स्थानीय नागरिकों द्वारा चक्का जाम के दौरान परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की थी जिसको गम्भीरता से लेते हुए मामले में शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं एक टीम सीओ शिताँसु यादव के नेतृत्व में कार्य कर रही है उसके अतिरिक्त स्वाट व क्राइम ब्रांच की भी टीमें जांच में जुटी है ! इस मामीले के पर्दाफाश के लिए पुलिस कई एंगल को ध्यान में रखकर काम कर रही है ! इधर परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने का भी प्रयास पुलिस द्वारा किया जारहा है ! मासूम की हत्या क्यूँ की गई हत्या करने के पीछे हत्यारों का मकसद क्या था इसी आदि बिंदुओं को पुलिस खंगाल रही है ! इस हत्या के बाबत सीओ शिताँसु यादव ने कहा कि मामीले का शीघ्र पर्दाफाश होगा हत्यारे जल्द सलाखों के पीछे होंगे !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *