【प्रमोद गर्ग पत्रकार】 बिगोद 2 अक्टूबर—— श्री सांवलिया नवयुवक मंडल नौगांवा व समस्त ग्रामवासी नौगांवा की ओर से चार दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन सांसे 7 से 10 अक्टूबर माधव गौशाला परिसर में होगा ।आयोजन समिति के नरपत सिंह ने बताया की प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 21000 रुपए व उप विजेता रहने वाली टीम को 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारी में जुटे गोपाल जाट डेनी जाट ,रतन जाट सहित कई व्यक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। नौगामा में पहली बार हो रहा है ।इस तरह का आयोजन इसको लेकर ग्रामीण के युवाओं में व्यापक उत्साह है।
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …