बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- नगर परिषद बगहा अंतर्गत शास्त्रीनगर रेन बसेरा वार्ड नं 13,14 के पीछे वाली 44 एकड़ जमीन को दिल्ली से आए सर्वेक्षण टीम एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक,सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम और उपसभापति जितेंद्र राव की मौजूदगी में जमीन का निरीक्षण किया गया।और 44 एकड़ जमीन को बस स्टैंड के लिए चिन्हित किया गया साथ ही नगर परिषद में मास्टर प्लान के तहत नगर के गन्दे नाली के पानी के निकासी हेतु बड़ा नाला निर्माण कर पानी का बहाव के लिए एक योजना एरिया बनायी गयी।वही दिल्ली से आये सर्वेक्षण टीम के राजेश चिन्तल और पवन यादव ने 44 एकड़ जमीन को चिन्हित करते हुए एक योजना एरिया बनाकर बस स्टैंड व बड़ा नाला निर्माण हेतु सर्वेक्षण किया गया। मौके पर पदाधिकारी, सर्वेक्षण टीम के सदस्य,वार्ड पार्षद जुगनू आलम,मो0 इमरान डॉ० राजू सिंह सहित गणमान्य लोगों व स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
Tags बगहा
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …