विजय कुमार शर्मा बिहार
केसरिया (1 अक्टूबर 2018) थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हावले किया। घटना को लेकर कोनहिया निवासी धीरज सहनी ने थाना को दिए लिखित आवेदन में बताया कि रघुनाथपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा की निकासी कर घर वापस आने के क्रम के माई स्थान के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधी द्वारा हथियार का भय दिखा कर पैसे एवं मोटरसाइकल लूटने का प्रयास किया। पैसा लूटकर भागने के क्रम में ग्रामीणों के सहयोग से कोनहिया निवासी अनिल सहनी को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पर पहुँचे पुलिस ने अपराधी को अपने गिरफ़्त में ले लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पेशेवर अपराधी है पूर्व में भी त्रिलोकवा चौक के समीप चंद्रशेखर सिंह पर लूट की घटना को अंजाम देने के क्रम में गम्भीर रूप से जख्मी कर फरार हो गया था। गिरफ्तार अपराधी को ग्रामीणों के द्वारा मारपीट भी की गई है।
Tags मोतिहारी
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …