Breaking News

बिहार: सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, घंटो सड़क जाम ग्रामीण कर रहे थे मुआवजा कि मांग

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत घंटो सड़क जाम ग्रामीण कर रहे थे मुआवजा कि मांग
केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागाँव पनशाला चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से उसी गांव के निवासी बासपा नेता राजेश राम की मौके पर मृत्यु हो गई। मृत्यु कि खबर सुनकर मृतक की पत्नी मंजू देवी मौके पर पहुची अपने पति की शव को देखकर बेहोश हो गई। जिसको स्थानीय लोग के सहयोग से उसे इलाज के लिए केसरिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सड़क दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने अरेराज-पटना मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।
वहीं तत्काल मुआवजा देने कि स्थानीय सिओ रंजन कुमार से प्रदर्शन कारी मांग कर रहे हैं। विदित हो कि ट्रक नं0- MH-04FP-6836 केसरिया के तरफ से जा रही थी। तभी गाड़ी पकड़ने के लिए अपने दरवाजे पर खड़े बासपा के प्रदेश नेता सह छपरा लोकसभा प्रभारी राजेश राम की ट्रक से ठोकर लगने से मृत्यु हो गई।ट्रक चालक अनियंत्रित होकर अपने विपरित दिशा में चढ़ कर घटना को अंजाम दिया है। इस मृत्यु से यह प्रतित होता है ट्रक चालक नशे में धूत था। इस घटना की सूचना मिलते हैं केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया जबकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने की कोशिश किया जिसको डुमरिया घाट थाना के सहयोग से हुसैनी बाजार के समीप जप्त कर लिया गया है जबकि चालक भागने में सफल रहा इस घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने की।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *