Breaking News

बगहा:- मुखिया पति के खिलाफ पत्रकारों ने की जिला पदाधिकारी से की शिकायत

बगहा:- मुखिया पति के खिलाफ पत्रकारों ने की जिला पदाधिकारी से की शिकायत
बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के नरवल बरवल पंचायत के मुखिया पति पर पत्रकारों की हत्या करने की साजिश का आरोप लगाते हुये पत्रकारों ने डीएम सहित तमाम पदाधिकारियो को आवेदन दिया। साथ ही बगहा अनुमण्डल कार्यालय को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में कहा गया है कुछ दिन पहले उक्त पंचायत के मिलन चौक स्थित एक दुकान में नाबालिग बच्चों द्वारा चोरी के एक मामले को पत्रकारों ने कवरेज किया था। पुलिस की मौजूदगी में रस्सी से बांध कर बच्चों की पिटाई की जा रही थी। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी। अखबारों और टीवी चैनलों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया और दिखाया था। आवेदन में कहा गया है कि इस घटना के बाद नाराज होकर मुखिया पति ने ग्रामीणों को इकट्ठा कर मीडिया के प्रति लोगों भड़काते हुए पत्रकारों को जान से मारने की साजिश कर रहे हैं।
पत्रकारों ने मुखिया पति के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुये जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *